Breaking News

PRIDE FAMILY OF DHANBAD: धनबाद के राजगढ़िया परिवार ने किया छठा नेत्रदान, झारखंड और देश के लिए पेश की अद्वितीय मिसाल

धनबाद(DHANBAD): मानवता की मिसाल पेश करते हुए कतरास के राजगढ़िया परिवार ने एक बार फिर नेत्रदान की अनूठी परंपरा को जारी रखा है। बुधवार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में कतरास निवासी आलोक राजगढ़िया का मरणोपरांत नेत्रदान किया गया। यह इस परिवार द्वारा किया गया छठा नेत्रदान है। धनबाद के युवा समाजसेवी … Read more

बीआईटी सिंदरी में राज्य स्तरीय “आईडिया ट्राइब 2025” कार्यक्रम का दूसरा दिन उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न

सिंदरी (SINDRI): बी.आई.टी. सिंदरी में दो दिनों तक चलने वाला “आईडिया ट्राइब – नवाचार प्रस्तुति प्रतियोगिता 2025” का जोनल चरण बुधवार को सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। यह आयोजन इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल (IIC), बी.आई.टी. सिंदरी द्वारा झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (JUT), रांची के सहयोग से किया गया था।इस प्रतियोगिता में JUT से संबद्ध विभिन्न इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक … Read more

राजीव शर्मा बोले—‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ हर नागरिक का दायित्व है

SDM स्कूल, भगा में मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा राष्ट्रीय अखंडता दिवस कार्यक्रम सम्पन्न मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा की ओर से बुधवार को एसडीएम स्कूल, भगा में राष्ट्रीय अखंडता दिवस का आयोजन उत्साहपूर्ण और अनुशासित वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल झारखंड इंडस्ट्री एंड ट्रेड एसोसिएशन के … Read more

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘सरदार 150 यूनिटी मार्च’ में धनबाद सांसद ढुलू महतो की सहभागिता

बोकारो (BOKARO): बोकारो–चास के गरगा पुल परिसर में बुधवार को भारत की एकता के प्रतीक और लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘सरदार 150 यूनिटी मार्च’ का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में धनबाद सांसद ढुलू महतो भी शामिल हुए, जहाँ उन्होंने सरदार पटेल की विराट प्रतिमा पर … Read more

सिंदरी: भारतीय नगर कांग्रेस कमेटी ने मनाई इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती

धनबाद (SINDRI): सिंदरी स्थित एफ.एफ.डब्ल्यू. यूनियन (इंटक) कार्यालय में 19 अक्टूबर 2025 को भारतीय नगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर स्मरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अजय कुमार ने की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी भारतीय … Read more

कोल्हान के जंगलों में बढ़ी हलचल, DGP तदाशा मिश्रा ने कही बड़ी बात

झारखंड (JHARKHAND): बुधवार दोपहर चाईबासा ने एक नई हलचल महसूस की। DGP तदाशा मिश्रा का हेलीकॉप्टर जैसे ही टाटा कॉलेज मैदान स्थित हेलीपैड पर उतरा, मौके पर मौजूद वरीय अधिकारियों ने उन्हें औपचारिक सम्मान के साथ स्वागत किया। फूलों के गुलदस्ते, सलामी गार्ड और सुरक्षा अधिकारियों की कतार ने पूरे माहौल को विशेष बना दिया। … Read more

नीतीश कैबिनेट विस्तार: आज CM के साथ 20 मंत्री लेंगे शपथ, देखें पूरी संभावित लिस्ट

पटना (PATNA): बिहार की सियासत आज एक और अहम मोड़ लेने जा रही है। राज्य में सत्ता परिवर्तन की तैयारियों के बीच नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। यह उनका दसवां कार्यकाल होगा। शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 20 नवंबर को सुबह 11:30 बजे गांधी मैदान में आयोजित किया गया … Read more

मोटर वाहन अधिनियम के तहत चार सदस्यीय टीम ने सिंदरी व बलियापुर के स्कूलों में की वाहनों की जांच, गड़बड़ी मिलने पर लगाया जुर्माना

धनबाद (SINDRI): सिंदरी और बलियापुर क्षेत्र के कई स्कूलों में वाहनों की नियमितता और सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा के लिए सड़क सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान टीम ने पाया कि कई स्कूल वाहन निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहे थे। नियम उल्लंघन की … Read more

रांची मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन का निरस्तीकरण एवं आंशिक समापन/ आंशिक प्रारंभ किया जाएगा |

दक्षिण पूर्वी रेलवे के रांची मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर निम्नलिखित ट्रेनों के परिचालन का निरस्तीकरण एवं आंशिक समापन/ आंशिक प्रारंभ किया जाएगा जिनका विवरण इस प्रकार है- • निरस्त ट्रेनें-क्र.सं. ट्रेन सं ट्रेन का नाम निरस्तीकरण की तिथि • दिनांक 10.12.25 से 07.01.26 तक गाड़ी सं. 13503/ 13504 बर्दमान-हटिया-बर्दमान मेमू एक्सप्रेस का … Read more

उपायुक्त ने बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए किया उत्साहवर्धन

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आगामी सत्र 2026 में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए बाबूडीह स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस प्लस टू धनबाद में आयोजित उन्मुखीकरण कार्यशाला में सभी का उत्साहवर्धन किया। कार्यशाला में सभी सरकारी एवं अल्पसंख्यक उच्च एवं प्लस टू स्तर के विद्यालय … Read more