Breaking News

नीतीश कैबिनेट विस्तार: आज CM के साथ 20 मंत्री लेंगे शपथ, देखें पूरी संभावित लिस्ट

Share This News

पटना (PATNA): बिहार की सियासत आज एक और अहम मोड़ लेने जा रही है। राज्य में सत्ता परिवर्तन की तैयारियों के बीच नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। यह उनका दसवां कार्यकाल होगा। शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 20 नवंबर को सुबह 11:30 बजे गांधी मैदान में आयोजित किया गया है, जहाँ बड़े राजनीतिक जमावड़े की उम्मीद है।

समारोह में कई नए चेहरे मंत्रिमंडल का हिस्सा बन सकते हैं। केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई दिग्गज नेताओं की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है।


संभावित मंत्रियों की नई सूची (कोटा अनुसार):

भाजपा से संभावित मंत्री:

  • सम्राट चौधरी
  • विजय कुमार सिन्हा
  • मंगल पांडे
  • नीतीश मिश्र
  • नितिन नवीन
  • रेणु देवी
  • नीरज कुमार बबलू
  • संजय सरावगी
  • हरि सहनी
  • रजनीश कुमार

जेडीयू से संभावित मंत्री:

  • विजय कुमार चौधरी
  • विजेंद्र यादव
  • श्रवण कुमार
  • अशोक चौधरी
  • रत्नेश सदा
  • सुनील कुमार
  • श्याम रजक
  • जमा खान
  • लेसी सिंह
  • दामोदर रावत

सहयोगी दलों से संभावित मंत्री:

  • लोजपा (आर): राजू तिवारी
  • हम: संतोष कुमार सुमन
  • RLM: स्नेहलता कुशवाहा

शपथ ग्रहण से पहले का राजनीतिक क्रम:

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 19 नवंबर को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से भेंट कर विधानसभा भंग करने की अनुशंसा की थी। बुधवार को वे पुनः राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा तथा सहयोगी दलों का समर्थन-पत्र सौंपेंगे। इसके बाद जेडीयू विधायक दल की बैठक में उन्हें औपचारिक रूप से नेता चुने जाने के साथ ही नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।

कुसुम न्यूज़ से निशा की रिपोट

Leave a comment