झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा

Share This News

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में डीडीसी ने स्वयं रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को समाहरणालय में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं रक्तदान कर दूसरों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने सभी कर्मियों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की।

शिविर में समाहरणालय के सभी कर्मियों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शिविर का आयोजन संध्या तक जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक कर्मी इसमें भाग लेकर रक्तदान कर सकें।

मौके पर एसएनएमएमसीएच के चिकित्सक डॉ. बी.के. पांडेय, एनजीओ एम.ई.एम. फाउंडेशन के प्रतिनिधि सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a comment