मनींद्रनाथ मंडल के क्रांतिकारी विचारों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

सरायढेला में झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष व मुखिया का 32वां शहादत दिवस मना, प्रभात फेरी और सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित धनबाद:झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष और सरायढेला पंचायत के मुखिया रहे शहीद मनींद्रनाथ मंडल का 32वां शहादत दिवस शनिवार को सरायढेला स्थित शहीद मैदान में मनाया गया। शहीद मनींद्रनाथ मंडल स्मारक समिति की ओर से … Read more

दुर्गापूजा की छुट्टियों में भी दिव्यांग बच्चों के भविष्य के लिए जुटी पहला कदम की टीम

मैथन एलॉयज के सहयोग त्रिदिवसीय अभिभावक जागरूकता शिविर धनबाद: दुर्गापूजा की छुट्टियों में जहां अधिकांश स्कूल बंद हैं, वहीं दिव्यांग बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित पहला कदम विशेष दिव्यांग स्कूल, जगजीवन नगर, सरायढेला की टीम लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। मैथन एलॉयज प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से … Read more

जनता दरबार में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अरविंद कुमार ओझा ने समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जनता दरबार में जमीन विवाद, वित्तीय सहायता, आधार कार्ड, अतिक्रमण, राशन कार्ड सहित … Read more

स्टेशन दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगी अनूठी थीम, बाहर आदिवासी कबीला तो अंदर गुपचुप की दुनिया

धनबाद में पहली बार बना ‘2 इन 1’ पंडाल, उद्घाटन समारोह में जुटे गणमान्य लोग धनबाद: श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, न्यू स्टेशन की ओर से शुक्रवार को पूजा पंडाल एवं मां दुर्गा की प्रतिमा का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष समिति ने श्रद्धालुओं को कुछ नया और अनूठा अनुभव देने के उद्देश्य … Read more

ठाकुर कुल्ही दुर्गा पूजा समिति की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

धनबाद:श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, छठ तालाब, ठाकुर कुल्ही धैया की ओर से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें तकरीबन 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में विभाजित थी।पहले वर्ग में कक्षा प्रथम से तृतीय तक के लिए … Read more

सांसद ढुल्लू महतो ने किया तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, 251 महिलाओं को साड़ी वितरित

धनबाद। सांसद ढुल्लू महतो ने श्री श्री सार्वजनिक तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा कमिटी के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर 251 महिलाओं के बीच साड़ियों का भी वितरण किया गया। यहां 75 फीट ऊंचा आकर्षक पंडाल बनकर तैयार है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगा। कमिटी के अध्यक्ष जयदेव गुप्ता व सचिव … Read more

नवरात्रि में 51 नवजात कन्याओं का पूजन, दिया बेटी सम्मान का संदेश

खुशियों की उड़ान और रोटी बैंक यूथ क्लब की संयुक्त पहल, नवजात बच्चियों को वस्त्र, मिठाइयां और चुनरी भेंट कर की उज्ज्वल भविष्य की कामना धनबाद: नवरात्रि के पावन अवसर पर खुशियों की उड़ान एवं रोटी बैंक यूथ क्लब की ओर से निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल , धनबाद में 51 नवजात कन्याओं का … Read more

धनबाद रेल मंडल में स्पेशल कैंपेन 6.0 (SCDPM 6.0) के अवसर पर चला व्यापक स्वच्छता अभियान |

धनबाद: 16.10.26 धनबाद रेल मंडल में आज दिनांक 16.10.26 को स्पेशल कैंपेन 6.0 (SCDPM 6.0) के अवसर पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया | इसके अंतर्गत मंडल के विभिन्न कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई की गई | यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन प्लेटफॉर्मों एवं सार्वजनिक शौचालयों की … Read more

जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के न्यास परिषद की बैठक में

खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए 2,536 नई योजनाओं के अनुमोदन का प्रस्ताव विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में जनप्रतिनिधि करें सहयोग, 6 माह में दिखेंगे परिणाम – उपायुक्त हर पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र और आंगनबाड़ी भवन का लक्ष्य सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की तर्ज पर जिले के 140 विद्यालय होंगे विकसित … Read more

धनबाद कांग्रेस का होगा शहरी और ग्रामीण में विभाजन, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा झारखंड के धनबाद और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का विभाजन कर दो कमिटियों (शहरी और ग्रामीण) के गठन का प्रस्ताव को स्वीकृति दिए जाने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व हजारीबाग लोकसभा के सह प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी,राहुल … Read more