सांसद ढुल्लू महतो ने किया तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, 251 महिलाओं को साड़ी वितरित

Share This News

धनबाद। सांसद ढुल्लू महतो ने श्री श्री सार्वजनिक तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा कमिटी के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर 251 महिलाओं के बीच साड़ियों का भी वितरण किया गया। यहां 75 फीट ऊंचा आकर्षक पंडाल बनकर तैयार है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगा।

कमिटी के अध्यक्ष जयदेव गुप्ता व सचिव सुरेंद्र यादव ने बताया कि पूजा का कुल बजट 18 लाख रुपये है। इसमें आठ लाख रुपये पंडाल निर्माण, दो लाख रुपये लाइटिंग और एक लाख रुपये प्रतिमा निर्माण पर खर्च किए गए हैं। शेष राशि अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च की गई है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 300 वॉलंटियर तैनात रहेंगे। निगरानी के लिए 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। महिलाओं के लिए शौचालय, पेयजल, प्राथमिक उपचार केंद्र और पुलिस कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी की गई है।

मौके पर कमिटी अध्यक्ष जयदेव गुप्ता उर्फ जेडी दा, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, टीटी सिंह, मनोज रजक, महेश प्रसाद, दिलीप प्रसाद, अखिलेश श्रीवास्तव, अरुण दत्ता और दया मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a comment