धनबाद: 16.10.26
धनबाद रेल मंडल में आज दिनांक 16.10.26 को स्पेशल कैंपेन 6.0 (SCDPM 6.0) के अवसर पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया | इसके अंतर्गत मंडल के विभिन्न कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई की गई | यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन प्लेटफॉर्मों एवं सार्वजनिक शौचालयों की गहन सफाई की गई | साथ ही, दीवारों से पान-गुटखा के दाग हटाकर चूना एवं व्हाइट पेंटिंग के माध्यम से परिसर को स्वच्छ किया गया | इस अवसर पर स्टेशन पर यात्रियों के साथ जन संवाद कर स्वच्छता व्यवस्था के संबंध में उनका फीडबैक एवं सुझाव प्राप्त किए गए, ताकि यात्री सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके |