गोमो में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

Share This News

धनबाद, 13 फरवरी 2025: धनबाद जिले के गोमो में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रतिमा गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फिलहाल मृतका के पति रौनक गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि प्रतिमा ने खुद को गोली मारी, लेकिन पुलिस इस दावे की जांच कर रही है, क्योंकि घटनास्थल से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।गोली लगने के बाद परिजन प्रतिमा को गंभीर हालत में SNMMCH (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका का ससुराल गोमो में है, जबकि उसका मायका झरिया में है। मायके वालों को घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने संदेह जताया है। पड़ोसियों का कहना है कि ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया, लेकिन पुलिस को मौके से कोई हथियार नहीं मिला।सरायढेला पुलिस ने मृतका के पति रौनक गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है।

मृतका के पड़ोसी ने बताया,”ससुराल वालों ने कहा कि प्रतिमा ने खुद को गोली मारी, लेकिन अगर ऐसा था, तो फिर हथियार कहां गया? पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए।”पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना की सच्चाई जल्द सामने आएगी। फिलहाल पति से पूछताछ जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment