धनबाद में हैंडलूम एक्सपो: बुनकरों के उत्पादों पर आकर्षक छूट, एक सप्ताह और मिलेगा लाभ

Share This News

धनबाद | ब्लेसिंग्स बैंक्विट हॉल, बेकार बांध में बुनकर सेवा केंद्र, रांची द्वारा आयोजित एक्सक्लूसिव हैंडलूम एक्सपो में ग्राहकों को हथकरघा उत्पादों पर विशेष छूट मिल रही है। 08 फरवरी से शुरू हुआ यह एक्सपो अब 21 फरवरी तक चलेगा, जिससे धनबादवासियों को हथकरघा वस्त्रों की बेहतरीन खरीदारी का अवसर मिल रहा है।

इस एक्सपो में कुल 40 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां झारखंड समेत अन्य राज्यों के बुनकर अपने उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं। यहां महिलाओं के लिए सिल्क एवं कॉटन की साड़ियां, दुपट्टे, पुरुषों के लिए ड्रेस मटेरियल और होम फर्निशिंग उत्पाद उपलब्ध हैं।

बुनकर सेवा केंद्र, रांची के उपनिदेशक मनोज कुमार ने बताया कि यहां हथकरघा से बने बेहतरीन उत्पाद बाजार की तुलना में कम कीमत पर मिल रहे हैं, क्योंकि ये बुनकरों द्वारा सीधे ग्राहकों को बेचे जा रहे हैं। इसके अलावा, सभी उत्पादों पर विशेष डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

हैंडलूम एक्सपो प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। आयोजकों ने धनबादवासियों से इस सुनहरे अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। एक सप्ताह और चलने वाले इस एक्सपो में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

Leave a comment