ईआरओ, 40 धनबाद विधानसभा सह अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे एवं एईआरओ सह अंचल अधिकारी धनबाद श्री रामप्रवेश कुमार द्वारा मतदान केंद्र संख्या 116, 117 एवं 118 में बीएलओ एवं बीएलए-2 की पांचवीं बैठक का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान बीएलओ, बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला के सदस्यों के साथ आयोजित पांचवीं बैठक की गतिविधियों एवं निर्वाचन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को पारदर्शिता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए पुनरीक्षण कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।