मानव सेवा ट्रस्ट ने सबलपुर वृद्धा आश्रम धनबाद में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, बांटे उपहार और मिष्ठान

Share This News

धनबाद:मानव सेवा ट्रस्ट, धनबाद द्वारा दीपावली के पावन पर्व पर गुरुवार को सबलपुर सहयोगी नगर स्थित वृद्धा आश्रम में एक विशेष दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नीतू शंकर की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर ओल्ड एज होम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी का भी पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान वृद्धा आश्रम के सभी सदस्यों के लिए विशेष दोपहर के भोजन का आयोजन किया गया, जिसमें खीर, चाउमीन, दोपहर का भोजन और विभिन्न प्रकार की मिठाइयाँ परोसी गईं। इसके साथ ही दीपावली की खुशी को दोगुना करते हुए बुजुर्गों को उपहार स्वरूप पटाखे, दीये और अन्य उपयोगी सामग्रियां प्रेमपूर्वक भेंट की गईं।
समारोह के दौरान मानव सेवा ट्रस्ट के नए सदस्य अरविंद सिंह, राज किशोर सिंह का ट्रस्ट परिवार में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया, जिन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा असली दीपावली वही है जहाँ किसी के बुझे हुए जीवन में खुशियों का दीया जल उठे। हमारे ये बुजुर्ग समाज की थाती हैं, इनके चेहरों की मुस्कान और उनका आशीर्वाद ही हमारा सबसे बड़ा धन है। मानव सेवा ट्रस्ट हमेशा ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के उपेक्षित वर्गों के साथ खड़ा है।

इस पुनीत और आनंददायक अवसर पर मुख्य अतिथि नीतू शंकर , नौसाद गद्दी , अध्यक्ष मनीष गुप्ता सहित ट्रस्ट परिवार से गायत्री गुप्ता, अंबिका गोयल, कुणाल कुमार, नवीन गुप्ता, मिशु राज, शिवम गुप्ता, नीलू गुप्ता, पिंकी सिंह, सरोज शर्मा, सुजाता सिंह, रेनू, लक्ष्मी और स्वीटी गुप्ता की सक्रिय उपस्थिति एवं सहभागिता रही।

Leave a comment