धनबाद: बेलगड़िया जंगल में विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

Share This News

धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र के बेलगड़िया जंगल में एक विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान डोली देवी (पति: जयराम मोहली) के रूप में हुई है, जो बेलगड़िया मोहली टोला की निवासी थीं। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो दिनों से लापता थीं।

मृतका के भाई दिलीप मोहली ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या बताया है। उनका आरोप है कि ससुराल में उनकी बहन के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी, और इसी प्रताड़ना के कारण उसकी जान ली गई। मायके पक्ष को जैसे ही डोली के लापता होने की सूचना मिली, वे ससुराल पहुंचे और तलाश शुरू की। बाद में जंगल से उसका शव मिलने की खबर आई।

घटना की जानकारी मिलते ही बलियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है।

दिलीप मोहली (मृतका का भाई): “मेरी बहन आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी हत्या की गई है। उसे ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जाता था।”➡ पीयूष कुमार (दिलीप के साथी): “हम पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं ताकि डोली को न्याय मिल सके।

“फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सच सामने आने की उम्मीद है।

Leave a comment