धनबाद डीसी ने दिया लोको टैंक जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाने का निर्देश

Share This News

धनबाद, 13 फरवरी 2025: धनबाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा ने गुरुवार को अमृत 2.0 योजना के तहत चल रहे लोको टैंक जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चल रहे कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान संवेदक श्री मनमोहन ग्रोवर ने बताया कि रेलवे लाइन के किनारे वाले क्षेत्र को छोड़कर लोको टैंक के तीनों तरफ मॉर्निंग वॉक ट्रैक बनाया जाएगा। इसके अलावा—✅ लाइटिंग की समुचित व्यवस्था✅ पार्क, गज़ेबो और ओपन जिम का निर्माण✅ स्ट्रीट लाइट और पार्किंग क्षेत्र का विकास✅ बाउंड्री वॉल, टिकट घर और शौचालय का निर्माणभी किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा के साथ अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, अंचल अधिकारी श्री शशिकांत सिंकर, अपर नगर आयुक्त श्री कमलेश्वर नारायण, सहायक नगर आयुक्त श्री प्रसून कौशिक, श्री प्रकाश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह, नगर निगम के कार्यपालक अभियंता और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने कहा कि यह परियोजना धनबाद शहरवासियों के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगी। मॉर्निंग वॉक ट्रैक, पार्क और ओपन जिम जैसी सुविधाएं स्थानीय निवासियों के लिए लाभदायक होंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और तय समयसीमा में निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

Leave a comment