धनबाद, 13 फरवरी 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं धनबाद जिले के 20 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के दौरान शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल बनाए रखने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी (SDM) राजेश कुमार ने सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 163 बी.एन.एस.एस. के तहत निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश दिया है।
15 फरवरी से 4 अप्रैल तक रहेगी निषेधाज्ञा
यह निषेधाज्ञा 14 फरवरी 2025 की मध्यरात्रि से 4 अप्रैल 2025 तक प्रभावी रहेगी। धनबाद के डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर, डीएवी पब्लिक स्कूल मुनिडीह, डीएवी मॉडल स्कूल सीएफआरआई, दिल्ली पब्लिक स्कूल कार्मिक नगर, जवाहर नवोदय विद्यालय बेनागरिया सहित 20 परीक्षा केंद्रों पर यह आदेश लागू रहेगा।
केंद्रों के आसपास क्या रहेगा प्रतिबंधित?
परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्रों के आसपास:✅ अनावश्यक भीड़ इकट्ठा करना✅ लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग✅ हथियार लेकर घूमना✅ कदाचार से जुड़ी किसी भी सामग्री का उपयोग✅ मटरगश्ती या अव्यवस्था फैलानापूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
अनुमंडल दंडाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी नियम का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने अभिभावकों और परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे निषेधाज्ञा का पालन करें और परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न करने में सहयोग करें।