धनबाद, 12 फरवरी: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की सीएसआर पहल के तहत दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरणों के निःशुल्क वितरण शिविर का आयोजन JEEVAN JYOTI SCHOOL में किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 122 लाभार्थियों को 19.96 लाख रुपये मूल्य के 173 सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के सहयोग से आयोजित इस शिविर में दिव्यांग व्यक्तियों को मोटर चालित ट्राइसाइकिल (18), व्हीलचेयर (15), पारंपरिक श्रवण यंत्र (127), मानसिक रूप से विकलांग बच्चों के लिए TLM किट (35), रोलेटर (2), ब्रेल केन/स्लेट (15), स्मार्टफोन (20), श्रवण यंत्र (40) और बैसाखी (6) सहित कई उपकरण वितरित किए गए।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के अध्यक्ष श्री राहुल व्यास, भरत नरूला, राजेश परकेरिया, पोलमी सिंहा, अंजू गंडोत्रा, राजन गंडोत्रा, संजय तिवारी (सीजीएम, सेल), अपर्णा दास सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के अध्यक्ष राहुल व्यास ने कहा, “दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सेल की इस पहल से जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।”कार्यक्रम में दिव्यांगजनों और उनके परिवारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सेल और एलिम्को के प्रयासों की सराहना की।