ब्रिकिंग न्यूज़-:सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में बीएमएस सर्किल सेक्रेटरी प्रभात रंजन को पकड़ा, ट्रांसफर-पोस्टिंग में था बड़ा खेल

Share This News

धनबाद: बीसीसीएल टाउनशिप कोयला नगर पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर प्रभात रंजन को रिश्वत लेते हुए गुरुवार को सीबीआई की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वह ट्रांसफर और पोस्टिंग के बड़े खिलाड़ी हैं और उनकी पहुंच हेड पोस्ट ऑफिस से लेकर सर्कल तक है। सूत्रों के अनुसार, प्रभात रंजन ने ट्रांसफर के बदले ₹30,000 की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने जाल बिछाया और उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक, प्रभात रंजन भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के सर्किल सेक्रेटरी भी हैं। इससे पहले भी उनका नाम ट्रांसफर और पोस्टिंग से जुड़े विवादों में आ चुका है। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। इस मामले ने पूरे राज्य में चर्चा पैदा कर दी है, क्योंकि सरकारी महकमों में रिश्वतखोरी के ऐसे मामलों पर कार्रवाई दुर्लभ होती है।

सीबीआई अब यह भी जांच कर रही है कि इस भ्रष्टाचार के नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

Leave a comment