धनबाद के झरिया में तेज रफ्तार कार का कहर, 9 साल की बच्ची समेत चार को रौंदा,सड़क हादसे के बाद भड़के लोग, आरोपी चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Share This News

धनबाद, झरिया: झरिया थाना क्षेत्र के उपर कुल्ली में सोमवार को तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंद दिया, जिसमें 9 साल की मासूम बच्ची समेत तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ने सड़क किनारे खड़ी दो अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा, उन्होंने कार चालक को पकड़कर पिटाई कर दी और फिर झरिया थाना पुलिस को सौंप दिया।झरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्राइवर की लापरवाही और तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ।स्थानीय घायल की बाइट:”हम सड़क पर जा रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार कार आई और हमें टक्कर मार दी। कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला।”

Leave a comment