धनबाद, 12 फरवरी: राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, अशोक नगर धनसार के 13 विद्यार्थियों ने जनवरी 2025 में आयोजित जेईई मेन्स परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्र ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संकल्प शक्ति से ही सफलता संभव है और जो विद्यार्थी दृढ़ निश्चय के साथ तैयारी करते हैं, वे जीवन में हर परीक्षा में सफल होते हैं।
सफल छात्रों में अंचल अग्रवाल (98.94%), पीयूष कुमार (97.33%), साहिल सिन्हा (96.19%), साहिल अंसारी (93.82%), देबोजित हालदार (93.15%), स्वास्तिक कुमारी (91.00%), मान्यता गुप्ता (90.00%), रिया कुमारी (88.00%), ईरान फातिमा (86.83%), हर्षिता (86.00%), सत्यम कुमार सिंह (85.62%), सुधीर कुमार (83.00%), दक्ष सुमन (82.23%) शामिल हैं।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रुइया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्र सहित अन्य पदाधिकारियों व शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।