धनबाद में 11 फरवरी से 3 मार्च तक होगी वार्षिक बोर्ड परीक्षा, कदाचार पर होगी कड़ी कार्रवाई

Share This News

धनबाद, 10 फरवरी 2025: जिले के 105 परीक्षा केंद्रों पर 11 फरवरी से 3 मार्च तक वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण बनाने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में न्यू टाउन हॉल में सोमवार को एक समीक्षा बैठक हुई। इसमें दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने सेंटर सुपरिंटेंडेंट को निर्देश दिया कि कदाचार करते पकड़े जाने पर परीक्षार्थी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों में पानी, बिजली, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त रोशनी और सीसीटीवी निगरानी जैसी सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सख्त नियम और सुरक्षा व्यवस्था:इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध।प्रत्येक परीक्षार्थी की सख्त जांच और पहचान पत्र का सत्यापन अनिवार्य।परीक्षा केंद्रों पर भीड़ नहीं लगाने के निर्देश।स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी समन्वय बनाकर परीक्षा का संचालन सुनिश्चित करेंगे।

परीक्षा का समय:माध्यमिक परीक्षा (प्रथम पाली): सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक।इंटरमीडिएट परीक्षा (द्वितीय पाली): दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदीप पी. जनार्दनन, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, डीएसपी सुमित कुमार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a comment