धनबाद में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक ली फाइलेरिया की दवा

Share This News

धनबाद, 10 फरवरी 2025: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) कार्यक्रम में राजकीयकृत मध्य विद्यालय, दुर्गा मंदिर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक फाइलेरिया की दवा का सेवन किया।इस अभियान की देखरेख विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रतिनिधि अजय कुमार सिन्हा ने की। पोषण सखी मालती टुडू और सुधा कुमारी ने बच्चों को मध्याह्न भोजन के बाद उम्र के अनुरूप दवा खिलाई। विद्यार्थियों में दवा लेने को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

अभियान को सफल बनाने में प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार कर्ण, राज कुमार वर्मा, धीरज कुमार, रंभा कुमारी, सौम्या, रीमा, संचिता, सादमुनी, वीणा और बाल संसद के सदस्य अंतरा, बबनी, रोहित, गोलू समेत अन्य शिक्षकों एवं छात्रों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a comment