धनबाद: धनबाद संघ कार्यालय में सामाजिक समरसता के तत्वावधान में देवी अहिल्या बाई होलकर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल बाँसफोर ने की, जबकि मुख्य अतिथि श्यामलाल टुडू और विशिष्ट अतिथि किशोर निषाद रहे।इस अवसर पर मुख्य वक्ता दिनेश मंडल ने देवी अहिल्या बाई के साहस, न्यायप्रियता और सुशासन की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में विनोद, नित्यानंद, प्रदीप वांग, राजेंद्र, जय प्रकाश नारायण सिंह, विवेकानंद, राकेश सुमन, वीरेंद्र, अरविंद शर्मा, अमरजीत बाँसफोर, मुकेश बाँसफोर समेत लगभग 60 लोग उपस्थित रहे।
सभा में “हिंदू-हिंदू भाई-भाई, जातिवाद की करो विदाई” के नारे लगाए गए और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।