धनबाद: शहर की उभरती मॉडल और अभिनेत्री अनीता मजूमदार ने अंतरराष्ट्रीय मॉडलिंग और अभिनय में नया मुकाम हासिल किया है। उन्हें इंडिया के सबसे बड़े फैशन शो “लैक्मे फैशन वीक” में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया, जहां वे बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे और अन्य मशहूर मॉडल्स के साथ रैंप वॉक परफॉर्म करेंगी।हाल ही में मिस्र (इजिप्ट) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एलवाईए रैंप शो में अनीता टॉपर चुनी गईं। इस शो के लिए उनकी ड्रेस डिजाइनिंग अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डिजाइनर नीता खंडेलवाल ने की थी।
इसके अलावा, जापान की प्रसिद्ध “लव किल्लन परफ्यूम” कंपनी ने अनीता को अपना ब्रांड एंबेसडर चुना, जिसके लिए उन्हें जापान बुलाया गया था।अनीता ने बताया कि उनकी इन सफलताओं के पीछे धनबाद वासियों का समर्थन और उनकी मां का आशीर्वाद है। वे जल्द ही कई वेब सीरीज, एल्बम और फिल्मों में अभिनय करती नजर आएंगी।