चिटाही धाम में पवन सिंह के आगमन पर उमड़ी भारी भीड़, भक्तिमय माहौल में गूंजे भोजपुरी भजन

Share This News

धनबाद/बाघमारा: चिटाही धाम स्थित रामराज मंदिर में चल रहे महायज्ञ के छठे दिन, 9 फरवरी की रात भोजपुरी सुपरस्टार और गायक पवन सिंह के आगमन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक थी कि मंदिर तक पहुंचने के लिए भक्तों को 3 से 4 किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ी।दिनभर महायज्ञ के भंडारे में हजारों भक्त शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। जैसे ही रात में पवन सिंह का कार्यक्रम शुरू हुआ, माहौल संगीतमय हो गया। उनके भजनों और भोजपुरी गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

भारी भीड़ के चलते प्रशासन को व्यवस्था बनाए रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आस-पास के गांवों से भी हजारों श्रद्धालु चिटाही धाम पहुंचे, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक बन गया। पवन सिंह के गीतों और भजनों ने पूरे आयोजन को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

Leave a comment