कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय में किया गया विदाई समारोह का आयोजन

Share This News

धनबाद । कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय जोड़ा फाटक धनबाद में एक कर्मचारी अल्पना सिंन्हा परिचारिका की सवानिवृत्ति हुई वहीं दूसरा कर्मचारी पवन किशोर वर्मा का स्थानांतरण दूसरे जगह पर हो गया। सेवानिवृत्ति एवं स्थानांतरण के मद्धदेनजर विदाई समारोह का कर्यक्रम रखा गया था। इस अवसर पर वर्तमान कर्मचारियों के द्वारा सेवानिवृत्ति एवं स्थानांतरित कर्मचारियों को फूल मालाओं से सम्मानित करते हुए उपहार भी भेंट दिए एवं उनके अच्छे जीवन की कामना किये। इस दौरान विदाई समारोह कार्यक्रम में बोलते हुए कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय जोड़ा फाटक के प्रभारी डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी श्रीमती सिन्हा का कार्यकाल काफी अच्छा एवं सराहनीय रहा साथ ही स्थानांतरित कर्मचारी पवन वर्मा की काफी कर्मठ व्यक्ति के रूप में अपना कार्य किया। डॉ नरेंद्र ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक सतत प्रक्रिया है इस क्षण को जीवन में सभी कर्मचारियों को देखना है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद समाज में एक अच्छे व्यक्ति के रूप में अपने आप को स्थापित करना आवश्यक होता है और सभी को समाज में एक अपना स्थान जरूर कायम करना चाहिए।
इस अवसर पर कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय जोड़ा फाटक धनबाद के ऑफिस सुपरीटेंडेंट छोटू कुमार केवड़ा ने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारी एवं स्थानांतरित कर्मचारी दोनों ही काफी कर्तव्य निष्ठव निष्ठावान व्यक्ति हैं , हम सभी कर्मचारी चाहते हैं कि दोनों जीवन में हमेशा सदा खुश रहें, और जिस तरह हम लोगों ने कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय में लोगों का मदद किया है इस तरह भविष्य में भी अपने स्तर से लोगों का मदद करते रहें, यही हम सभी कर्मचारियों की इच्छा एवं उनके भविष्य के लिए ईश्वर से बेहतरी का कामना करते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रभारी डॉक्टर नरेंद्र कुमार के अलावा ऑफिस सुपरीटेंडेंट छोटू कुमार केवड़ा, अजय लाहिरी, अमितकुमार सिंह, वासिक अहमद आज़मी, सरजू प्रसाद महतो, मंजू कमारी, सीमा कमारी, रिंकी देवी, तारकेश्वर महतो, रोहित कुमार, शुभम सिंह, राहुल सिंह , नीतू देवी, भारत कुमार एवं जितेश कुमार विश्वकर्मा मुख्य रूप से शामिल थे।

Leave a comment