Breaking News

डॉक्टर्स डे पर प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. स्वप्न कुमार गांगुली हुए सम्मानित, वेटरंस फुटबॉल एसोसिएशन ने किया अभिनंदन

Share This News

धनबाद। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर धनबाद के सुप्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. स्वप्न कुमार गांगुली को वेटरंस फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर उनके चिकित्सा एवं खेल जगत में योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया।

सम्मान समारोह में वेटरंस फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष जुबेर आलम और महासचिव तारक नाथ दास सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि डॉ. स्वप्न कुमार गांगुली ने वर्षों से फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अपनी सेवाओं से हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया है और खेल जगत से जुड़े खिलाड़ियों के लिए भी उनका योगदान सराहनीय रहा है।

डॉ. स्वप्न कुमार गांगुली स्वयं एक पूर्व जिला फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुके हैं। खेल और स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों में उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम का माहौल आत्मीय और सम्मानपूर्ण रहा तथा डॉक्टर दिवस के अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में योगदान देने वाले चिकित्सकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment