उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने प्रधान मंत्री कुसुम योजना के तहत 2, 3 एवं 5 एचपी सोलर पंप वितरण योजना की आज समीक्षा की।
योजना के लिए धनबाद से 7, बलियापुर से 17, निरसा से 33, गोविंदपुर से 25, पूर्वी टुंडी से 4, टुंडी से 22, तोपचांची से 23, बाघमारा से 61 सहित 192 आवेदनों को जांच व सत्यापन के पश्चात स्वीकृती प्रदान की गई है। जबकि 121 आवेदनों को अस्वीकृत किया गया है। उपायुक्त ने इसकी सूची समाचार पत्रों में प्रकाशित कर दावा-आपत्ति मंगाने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सोलर पंप स्थापित करने वाली एजेंसी, ज्रेडा, के प्रतिनिधि के साथ बैठक कर विगत 3 वर्षों में स्वीकृत आवेदनों की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया। साथ में लंबित आवेदनों की जांच व सत्यापन में तेजी लाकर उसे निष्पादित करने का निर्देश दिया।
बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, जिला कृषि पदाधिकारी श्री अभिषेक मिश्रा, विद्युत प्रमंडल व लघु सिंचाई के कार्यपालक अभियंता व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।