दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मयूर शेखर झा ने दी बधाई

Share This News

धनबाद, 8 फरवरी 2025 – कांग्रेस नेता मयूर शेखर झा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक है और पूर्वांचल के मतदाताओं ने इस चुनाव में भाजपा को एकतरफा समर्थन देकर नया इतिहास रच दिया है।

मयूर शेखर झा ने कहा, “इस बार दिल्ली के पूर्वांचल के साथियों ने भाजपा को एकतरफा वोट देकर 27 साल बाद सत्ता में वापस लाने में अहम भूमिका निभाई है।” उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जनता के विश्वास की जीत है।

उन्होंने कहा, “झारखंड और धनबाद से होने के नाते मुझे इस बात की विशेष खुशी है कि पूर्वांचल के मतदाताओं ने भाजपा को इतना व्यापक समर्थन दिया। मैं भारतीय जनता पार्टी की इस ऐतिहासिक जीत पर सभी कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता को हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत ने राजधानी का राजनीतिक परिदृश्य बदल दिया है। वर्षों बाद भाजपा को सत्ता में लौटाने में जनता ने बड़ा योगदान दिया है, जिसमें पूर्वांचल के मतदाताओं की अहम भूमिका रही।इस चुनाव परिणाम से राष्ट्रीय राजनीति में भी नए समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a comment