धनबाद: जमीन और रोजगार को लेकर हिंसक झड़प, आक्रोशित भीड़ ने कई वाहनों में लगाई आग

Share This News

धनबाद के झरिया स्थित अलकडीहा ओपी क्षेत्र के जीनागोडा में शनिवार को जमीन और रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों और कोयला निकालने वाली देव प्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी के समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। झड़प के दौरान बम, गोली और रॉड का इस्तेमाल किया गया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग कंपनी के कैंप में जमकर तोड़फोड़ की और कई बाइक एवं वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हिंसा में तीसरा थाना प्रभारी सुमन सोनू समेत 7 लोग घायल हो गए।

स्थानीय भूमि मालिक पांडव रजक ने बताया कि कंपनी द्वारा सड़क और मंदिर को अवरुद्ध किए जाने से यह विवाद बढ़ा। उन्होंने कंपनी पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया और कहा कि उनकी अनदेखी के कारण ग्रामीणों का गुस्सा फूटा।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया, लेकिन क्षेत्र में तनाव अभी भी बना हुआ है।

Leave a comment