राइजिंग चैरिटेबल सोसायटी एवं राइजिंग चैरिटेबल ट्रस्ट जरूरतमंदों को कर रहे हैं सेवा- सम्मान

Share This News

धनबाद: रविवार को राजेंद्र पार्क में जरूरतमंदों को भोजन वितरण करते हुए राइजिंग चैरिटेबल सोसायटी एवं राइजिंग चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य मनोरंजन सिंह ने बताया कि न्यू टाउन हॉल के समीप डॉ राजेंद्र प्रसाद पार्क में जरूरतमंदों को महीने में दो बार हर दूसरे रविवार को जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया जाता है।ट्रस्ट के सदस्य रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि राइजिंग चैरिटेबल सोसाइटी एवं ट्रस्ट की ओर से धनबाद के सिटी सेंटर चौक अवस्थित हनुमान मंदिर के पास अम्मा की रसोई द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच हर दिन निः शुल्क खिचड़ी का वितरण किया जाता है। इससे कार्यक्रम में सैकड़ो लोग शामिल होते हैं। ट्रस्ट के सदस्य एसपी गुप्ता ने बताया की सभी पदाधिकारीओं का इस कल्याणकारी कार्य में अहम योगदान रहता है। और ईश्वर की कृपा से निर्बाध रूप से यह आयोजन होता रहता है। ट्रस्ट के सदस्य राजू मालाकार ने बताया कि भोजन वितरण के अलावा रक्तदान शिविर और खेल का आयोजन भी राइजिंग चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित किया जाता है। ट्रस्ट के सुनील कुमार वर्मा ने बताया 2013 में स्थापित इस संस्था के सदस्यों के द्वारा विचार किया गया कि सब तो अपने के लिए जीते हैं लेकिन दूसरों के लिए भी कल्याणकारी कार्य का आयोजन किया जाए और तब से अब तक 13 सालों से जरूरतमंद हमारे कार्यक्रम से लाभान्वित हो रहे हैं। और इस संस्था से लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए लगातार ज़ुड रहे है।

Leave a comment