अब एक ही छत के नीचे मिलेंगे सभी कीमती रत्न व ज्योतिष परामर्श
धनबाद: सरायढेला स्थित कोला कुसमा मोड़ के समीप जय श्री रत्न हाउस का विधिवत उद्घाटन रविवार को किया गया। उद्घाटन मनो-सामाजिक परामर्शदाता एवं स्वास्थ्य सलाहकार कृष्णा एम वोलर द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
दुकान संचालक मनीष कुमार ने बताया कि यहां ग्राहकों को रूबी, नीलम, हीरा, पुखराज, गोमेद, मोती और पन्ना जैसे बहुमूल्य रत्न उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा रुद्राक्ष, स्फटिक माला, तुलसी माला, श्री यंत्र एवं कुबेर यंत्र भी उचित मूल्य पर मिलेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी उत्पाद प्रमाणिक होंगे।
साथ ही, यहां ज्योतिष परामर्श की भी विशेष व्यवस्था की गई है। सुप्रसिद्ध आचार्य डॉ. गिरिधर गोपाल मिश्रा प्रत्येक शुक्रवार एवं प्रसंजीत पी शास्त्री प्रत्येक रविवार को कुंडली एवं हस्तरेखा संबंधी मार्गदर्शन देंगे।कार्यक्रम में दिव्या रंजन, सुजीत कुमार स्वर्णकार, शंकर महतो, छोटू महतो, निरंजन, अजय, राकेश, प्रभु सिंह, सुनील, पन्ना सिंह, शेखर प्रसाद एवं रिनल श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।