हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश कर रही न्यू स्टेशन दुर्गा पूजा समिति : संजीव सिंह

Share This News

गुपचुप की अनोखी थीम पर आधारित पंडाल देखकर मेयर हुए प्रभावित, समिति के पदाधिकारियों ने चुनरी, बुके और मोमेंटो देकर किया सम्मानित

धनबाद: श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी में शनिवार को धनबाद के मेयर संजीव सिंह का आगमन हुआ। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और चुनरी, बुके एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
मेयर संजीव सिंह ने समिति के सदस्यों के बीच आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समिति में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का जो माहौल देखने को मिला, उससे उनका मन प्रफुल्लित हो गया। दोनों समुदायों के लोग मिलकर एक अच्छी मिसाल पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का आपसी सहयोग और सद्भाव समाज को एक सकारात्मक संदेश देता है।
मेयर ने समिति की ओर से तैयार किए गए गुपचुप की अनोखी थीम पर आधारित पूजा पंडाल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पंडाल की अनूठी परिकल्पना देखकर मन खुश हो गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महासचिव मुनेश्वर सिंह मुन्ना, संरक्षक अफजल खान एवं महफूज आलम, सचिव मनोज कुमार सिंह तथा उपाध्यक्ष संजीव कुमार और तम्मना ने मेयर का स्वागत किया।
कार्यक्रम में राघवेंद्र सिंह, विश्वजीत पॉल, अंशुमान, रोबिन, अंकित, नितेश, प्रिंस, हैप्पी, सुनील विश्वकर्मा सहित न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी के कई निवासी उपस्थित थे।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment