Breaking News

लायंस क्लब ऑफ धनबाद ने पर्यावरण संरक्षण सेवा सप्ताह मनाया

Share This News

धनबाद: लायंस क्लब ऑफ धनबाद डिस्ट्रिक्ट 322A के द्वारा चल रहे 18 से 26 अप्रैल तक पर्यावरण संरक्षण सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अन्तिम दिन रविवार को क्लब के समस्त सदस्यों के द्वारा बैंक मोड़ स्थित पुराना सरकारी कुआँ में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव व साफ सफाई किया गया । विदित है ये सरकारी कुआँ काफी पुराना है। लोगों के द्वारा बताया गया कि इस कुआँ का पानी कभी सूखा नही है और सदियों से क्षेत्र के दुकानदार व गरीबो का प्यास बुझाती रही है।स्थानीय लोगो ने क्लब के द्वारा किए गये इस कार्य की सराहना की ।इस कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ धनबाद के अध्यक्ष लायन दिलीप सुभीकि, सचिव लायन शेखर प्रसाद, लायन इन्दू मैत्रा,लायन प्रेम प्रकाश गंगेसरिया, लायन प्रज्जवल भट्टाचार्य समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a comment