धनबाद:रोटरी क्लब ऑफ धनबाद सेंट्रल द्वारा न्यू श्री क्लिनिक, धनबाद के सहयोग से निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर (द्वितीय डोज) का सफल आयोजन रविवार को न्यू श्री क्लिनिक में डॉ नीतू सहाय एवं डॉ विभाष सहाय के नेतृत्व में किया गया।इस शिविर में रोटरी क्लब के सदस्यों एवं डैफोडिल अकादमी, कर्केंद की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक प्रदान की गई, जो सर्वाइकल कैंसर से दीर्घकालिक सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।इस कार्यक्रम के इवेंट चेयरमैन रोटेरियन राहुल डोकानिया रहे। शिविर में प्रमुख रूप से रोटेरियन दिवेन तिवारी, रोटेरियन सुनील गोयल, रोटेरियन नितेश बुबना, रोटेरियन सुषांत कुमार एवं रोटेरियन दीपक बंसल उपस्थित रहे।कुशल चिकित्सा टीम एवं रोटरी सदस्यों के सहयोग से यह शिविर सुचारु एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य, जागरूकता एवं निवारक देखभाल के प्रति क्लब की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन सीए विनीत तुलस्यान ने न्यू श्री क्लिनिक, सभी सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए इस सेवा कार्य को सफल बनाने हेतु धन्यवाद दिया।रोटरी क्लब ऑफ़ धनबाद सेंट्रल के सदस्यों ने कहा रोटरी क्लब का उद्देश्य समाज को एक सर्वाइकल कैंसर मुक्त भविष्य की ओर अग्रसर करना है।हम सर्वाइकल कैंसर को समाप्त कर सकते हैं।