शहरी गैर-तकनीकी भर्ती में पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न

Share This News

सिंदरी: सिंदरी के आईएम टाइप क्षेत्र में रहने वाला एक युवक, जो लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है और जिसका इलाज पहले रांची में भी हुआ था, उसने सोमवार शाम एक विवादित घटना को अंजाम दे दिया।

जानकारी के अनुसार, शहरपुरा स्थित शिव मंदिर में संध्या आरती समाप्त होने के बाद युवक ने मंदिर के शिवलिंग को नुकसान पहुंचा दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर सिंदरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, हालात का जायजा लिया और युवक को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया।

इधर, मंदिर कमेटी, स्थानीय प्रशासन और सनातन धर्म से जुड़े लोगों ने मिलकर दोबारा शिवलिंग की स्थापना करने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्राण प्रतिष्ठा, पूजा-अर्चना, हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारी शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी मंदिर में शिवलिंग को क्षति पहुंची थी, जिसके बाद पुनः स्थापना और धार्मिक अनुष्ठान कराए गए थे। इस बार भी उसी प्रक्रिया को दोहराने की तैयारी की जा रही है।

Leave a comment