उदय प्रताप सिंह ने पार्श्व गायिका आशा भोंसले को दी श्रद्धांजलि

Share This News

धनबाद: सोमवार को समाजसेवी उदय प्रताप सिंह एवं कलाकार संघ के संरक्षक उदय प्रताप सिंह ने मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए कहा की उनके निधन से धनबाद समेत पूरे देशभर में शोक की लहर है। गायक,संगीत प्रेमी और प्रशंसक उन्हें अपने-अपने अंदाज में याद कर रहे हैं।सुरों की मल्लिका का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। कहा की आशा जी को जो भी सरल या कठिन गाने मिले सभी को अपने सुर में ढालती चली गयी,उनका हर एक कर्णप्रिय गीत सुनकर एक अद्भुत आनंद की अनुभूति होती है।उसके हर गाए हुए गीत दिल को छू लेने वाली है। आशा भोसले हमारे बीच भले न हों लेकिन उनकी यादें, उनकी आवाज और उनका व्यवहार हर दिल में उन्हें हमेशा जिंदा रखेगी।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment