यात्री सुविधाओं को लेकर पिंटू कुमार सिंह ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

Share This News

धनबाद: सोमवार को धनबाद रेल मंडल में यात्री सुविधाओं को लेकर क्षेत्रीय रेलवे सलाहकार समिति पूर्व मध्य हाजीपुर के सदस्य पिंटू कुमार सिंह ने धनबाद डीआरएम अखिलेश मिश्रा से मुलाकात कर चार मांगों का ज्ञापन सोपा। जिनमें हावडा से गया तक चलने वाली वन्दे भारत ट्रेन को पटना तक विस्तार किया जाय। जिससे रेल का आमदनी के साथ-साथ रेल यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी।धनबाद रेल मण्डल के अंतर्गत खासकर धनबाद, गोमो, कोडरमा, कतरास इत्यादि स्टेशनों में साफ-सफाई की व्यवस्था जो निजी एजेन्सी को दिया गया है। वह पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है और रेल से लाखों रूपया की कमाई करता है। जिसकी जांच करायी जाय।धनबाद रेल मण्डल के अंतर्गत आने वाले हजारीबाग रोड स्टेशन का नाम बदल कर सरिया स्टेशन के नाम से नामांकरण किया जाय।धनबाद से पटना होकर दुमका जाने वाली गंगा दामोदर एक्सप्रेस को दुमका नहीं चलाकर बक्सर तक चलाई जाय की मांग है।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment