परीक्षार्थियों हेतु परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का किया गया परिचालन l

Share This News

परीक्षार्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कुल 06 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया। इन विशेष ट्रेनों के अंतर्गत धनबाद से पटना, गया, रांची एवं आसनसोल के लिए सेवाएं संचालित की गईं, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहायता मिली। रेल प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या और उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि उनकी यात्रा अधिक सुगम, सुरक्षित एवं तनावमुक्त हो सके। स्टेशनों पर निरंतर उद्घोषणा (अनाउंसमेंट) की व्यवस्था की गई तथा वाणिज्य विभाग के वाणिज निरीक्षकों एवं टिकट चेकिंग कर्मियों के साथ ही आरपीएफ कर्मियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु लगातार निगरानी रखी गयी है ।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment