Breaking News

सरायढेला में आयुष क्षुधार्त्त भोजन सेवा अभियान की शुरुआत, हर शनिवार जरूरतमंदों को मिलेगा भोजन

Share This News

धनबाद: समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सरायढेला स्थित श्रीजगन्नाथ अस्पताल परिसर में आयुष क्षुधार्त्त भोजन सेवा अभियान का आगाज किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अभावग्रस्त और जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक दोपहर का भोजन उपलब्ध कराना है। यह सेवा प्रत्येक शनिवार को संचालित की जाएगी, जहां समाज के कमजोर वर्गों को एक वक्त का पौष्टिक खाना प्रदान किया जा रहा है। संस्थान के अध्यक्ष गणेश शर्मा और ज्वाइंट सेक्रेटरी हिना दास ने बताया कि परोपकार ही सबसे बड़ा पुण्य है और यह अभियान इसी भावना पर आधारित है। इस पुनीत कार्य में डा. एनएम. दास, उप सचिव कुमार प्रशांत और डा. निशांत दास सहित अस्पताल के अन्य सहकर्मी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने आम लोगों से भी इस दरिद्र सेवा में सहभागी बनने की अपील की है ताकि समाज में संवेदनशीलता और आपसी सहयोग को बढ़ावा मिल सके। यह पहल न केवल भूख मिटाने का जरिया है, बल्कि मानवता की सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी पेश करती है। मौके पर उप सचिव कुमार प्रशांत, डा. एन एम दास , निरुपमा ,बाबू लाल , नेहा सिंह, डा. निशांत दास आदि मौजूद थे।

Leave a comment