Breaking News

शक्ति मंदिर के वार्षिक उत्सव पर निकली भव्य प्रभात फेरी, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

Share This News

धनबाद। शक्ति मंदिर के वार्षिक उत्सव के अवसर पर गुरुवार सुबह भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने जयकारों के साथ माता का नाम लेते हुए पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

शक्ति मंदिर कमिटी के सदस्य सोमनाथ जी ने बताया कि हर वर्ष मंदिर का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भी पिछले पांच दिनों से मंदिर में विभिन्न देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को प्रभात फेरी निकाली गई और शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

प्रभात फेरी में शामिल दिलीप सिंह ने बताया कि यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर धनसर, बैंक मोड़ और हावड़ा मोटर होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर उत्सव को सफल बनाया।

पूरे मार्ग में भक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए माता रानी के जयकारे लगाए। आयोजन को लेकर मंदिर समिति और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया।

Leave a comment