Breaking News

पंडरपाला में संजीव सिंह के समर्थन में जनसंपर्क, शताक्षी सिंह बोलीं—जनता का फैसला 27 को होगा साफ

Share This News

धनबाद। नगर निगम चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ता बबलू सहाय ने बुधवार को पंडरपाला क्षेत्र में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के समर्थन में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान शताक्षी सिंह भी मौजूद रहीं।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात की गई और संजीव सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। मीडिया से बातचीत करते हुए शताक्षी सिंह ने कहा कि धनबाद की जनता किसे मेयर चुनेगी, यह 27 तारीख को साफ हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि 29 मेयर प्रत्याशियों में संजीव सिंह सबसे आगे चल रहे हैं और उन्हें जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

वहीं भाजपा कार्यकर्ता बबलू सहाय ने बताया कि मोहल्ला वासियों के साथ बैठक कर सहमति बनाई गई है कि संजीव सिंह को मेयर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है और लोगों से समर्थन मांगा जा रहा है।

Leave a comment