दिनांक 31.10.25 को धनबाद मंडल में अक्टूबर माह 2025 में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के लिए समापक भुगतान एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अक्टूबर माह 2025 में कुल 28 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए, जिनके सभी समापक भुगतान कर दिए गए ।
धनबाद मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और उनके हितों की रक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सुविधा के लिए समापक भुगतान की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं त्वरित बनाने की दिशा में मंडल द्वारा निरंतर सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया तथा रेल सेवा के दौरान उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया तथा उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान एवं सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएँ दीं | इस अवसर पर मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे |


