आज दिनांक 11.10.2025 को “स्वच्छता पखवाड़ा – 2025” के ग्यारहवें दिन के अवसर पर धनबाद मंडल में विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता से संबंधित अनेक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसी क्रम में हजारीबाग टाउन स्टेशन पर वृहद श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मंडल के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रमदान के दौरान उपस्थित रेलकर्मियों एवं यात्रियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही, मंडल के अन्य स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता की जांच हेतु वॉटर सैंपलिंग (Water Sampling) की गई। यात्रियों से संवाद स्थापित कर उन्हें स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग हेतु प्रेरित किया गया। धनबाद मंडल द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा – 2025” के अंतर्गत चलाए जा रहे इन अभियानों का उद्देश्य रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखना है।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट


