धनबाद: शनिवार की शाम लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी द्वारा विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में अध्यक्ष अमलेंदु सिंहा ने विजयादशमी की शुभकामनाएं दी एवं तोआ दे के नित्य द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, उसके बाद संगीत शिल्पी कुमकुम बनर्जी, कुशान सेंनगुप्ता , सुमिता भट्टाचार्य एवं अरुण बनर्जी द्वारा संगीत प्रस्तुत किए गए जिसके तबला में संगत रिशान सेनगुप्ता एवं वरिष्ठ कलाकार करुणामय बनर्जी ने दिया।
तत्पश्चात लिंडसे क्लब के सदस्य कलाकारों द्वारा एक हास्य नाटक की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का मन संचालन सुवर्णा बनर्जी ने किया एवं संस्था के सचिव शालील विश्वास ने सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी।
क्लब के कोषाध्यक्ष मनोज मजूमदार ने बताया हम लोगों ने दहेज प्रथा की विरोध मे एक हास्य नाटक “उचित शिक्षा” प्रस्तुत किया जिसमें कलाकार के रूप में मिताली मुखर्जी, सुदीप विश्वास, आशीष भट्टाचार्य, शुभाशीष चौधरी और मैं ने भूमिका निभाई।
क्लब के सदस्या सुवर्णा बनर्जी ने बताया दुर्गा पूजा के पश्चात हम लोग विजय सम्मेलन का आयोजन करते हैं जिसमें छोटे बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं और हम लोग एक दूसरे को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हैं।
कार्यक्रम में नित्य ,गीत-संगीत एवं नाटक का आयोजन किया गया जिसके समाप्ति के पश्चात सभी ने विजय सम्मेलन का मुंह मीठा किया
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट
