धनबाद मंडल में “स्वच्छ खाद्य” गतिविधि के अंतर्गत खाद्य सामग्री की उत्तम गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु फूड स्टॉलों पर जांच अभियान चलाया गया।

Share This News

आज दिनांक 10.10.2025 को “स्वच्छता पखवाड़ा–2025” के दसवें दिन के अवसर पर धनबाद मंडल में वृहद स्तर पर “स्वच्छ खाद्य” गतिविधि के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों पर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु फूड स्टॉलों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तैयार किए जा रहे खाद्य पदार्थों में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों, बर्तनों एवं रसोईघरों की स्वच्छता की भी जांच की गई। साथ ही स्टेशन परिसरों में विशेष सफाई अभियान चलाकर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा प्लेटफार्मों पर कचरे के उचित निपटान हेतु डस्टबिन के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया, ताकि स्टेशन परिसर की स्वच्छता और सुंदरता बनी रहे। साथ ही यात्रियों से ‘अमृत संवाद’ के माध्यम से रेल सेवाओं के संबंध में निरंतर फीडबैक प्राप्त किया जा रहा है |

Leave a comment