पूर्व मध्य रेल, धनबाद मंडल द्वारा रेल संरचना एवं उच्च गति परिचालन क्षमता का मूल्यांकन करने हेतु दिनांक 04.10.25 से 10.10.25 तक ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड के गया-सरमाटांड़ स्टेशन के मध्य 93 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर कवच युक्त ट्रेन का 160 किमी प्रति घंटा की गति से कई उच्च गति परीक्षण सफलतापूर्वक संचालित किए गए | इन परीक्षणों के दौरान विभिन्न प्रकार के रोलिंग स्टॉक- जैसे वंदे भारत एक्सप्रेस रेक एवं WAP-5 इंजन के साथ 10 एलएचबी कोच का उपयोग किया गया, ताकि ट्रैक, सिग्नलिंग एवं सुरक्षा प्रणाली (कवच) की उच्च गति संचालन के लिए तत्परता का मूल्यांकन किया जा सके |
“कवच” भारतीय रेल द्वारा स्वदेश में विकसित एक अत्याधुनिक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (Automatic Train Protection System – ATP) है, जिसका उद्देश्य ट्रेन संचालन के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करना, टक्कर की संभावनाओं को रोकना, और सिग्नल ओवरशूट जैसी स्थितियों में स्वचालित नियंत्रण प्रदान करना है |
पूर्व मध्य रेल, धनबाद मंडल द्वारा किए गए ये सफल परीक्षण भारतीय रेल के आधुनिकीकरण, सुरक्षा और गति वृद्धि के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं |
