सरायढेला में न्यू भारतीय ज्वेलर्स के दूसरे शोरूम का भव्य शुभारंभ

गोल्ड-सिल्वर ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 50% छूट, डायमंड ज्वेलरी पर जीरो मेकिंग चार्ज का ऑफर धनबाद। सरायढेला में रविवार को न्यू भारतीय ज्वेलर्स के दूसरे शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। शोरूम संचालक संजय सोनी, उनकी पत्नी अनीता सोनी एवं कुलगुरु पंडित भरत पांडे ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। … Read more

झारखंड में तेजी से बढ़ रहा पिकलबॉल का दायरा : बी. सुधीर

खेलगांव में पांचवीं झारखंड स्टेट पिकलबॉल चैंपियनशिप का भव्य आगाज, धनबाद के 13 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम धनबाद/रांची। खेलगांव, रांची में शनिवार को पांचवीं झारखंड स्टेट पिकलबॉल चैंपियनशिप का भव्य आगाज हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता 19 और 20 सितंबर को आयोजित की जा रही है। इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से करीब 200 खिलाड़ी अलग-अलग आयु … Read more

निरसा से राष्ट्रीय मंच तक निशु बर्मन का हुनर, टोयोटा के स्किल कॉन्टेस्ट में बने रनर-अप

धनबाद:किसी बड़े महानगर से नहीं, बल्कि धनबाद जिले के छोटे से क्षेत्र निरसा से निकलकर राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराना निशु बर्मन की सफलता की खास कहानी है। टोयोटा की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर के स्किल कॉन्टेस्ट में निशु बर्मन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर-अप का स्थान हासिल किया। उनकी … Read more

मां की रसोई में स्मिता सिंह ने परोसी खिचड़ी-खीर

कनक रेखा ट्रस्ट के भोजन वितरण अभियान में जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं को कराया भोजन धनबाद। रणधीर वर्मा चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को कनक रेखा ट्रस्ट की ओर से संचालित ‘मां की रसोई’ के तहत जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी और खीर का वितरण किया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष ललिता सिंह के … Read more

आरक्षण और यूजीसी के समर्थन में धनबाद में जोरदार प्रदर्शन

जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक निकली रैली, मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने का संकल्प धनबाद: संविधान बचाओ संघर्ष समिति की ओर से पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार, 19 सितंबर को आरक्षण एवं यूजीसी के समर्थन में रैली और प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिला परिषद मैदान से शुरू हुई रैली … Read more

पंचायतों में स्वच्छता व जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

धनबाद जिले में आज “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान के अंतर्गत पंचायत स्तर पर व्यापक स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनचेतना का प्रसार करना तथा स्वच्छ व स्वस्थ गांव के निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना … Read more

एम्पावर हर, एम्पावर द नेशन से महिला नेतृत्व और आर्थिक सशक्तीकरण का संदेश

देवघर में जुटीं 100 से अधिक महिला चेंजमेकर्स, राम रतन ग्रुप ने पूर्वी भारत में विस्तार की रूपरेखा साझा की देवघर/धनबाद: नई दिल्ली स्थित प्राइम कम्युनिकेशन मीडिया की ओर से फार्महाउस डेवलपर राम रतन ग्रुप और ब्यूटी एंड द बेस्ट मैगजीन के सहयोग से देवघर में एम्पावर हर, एम्पावर द नेशन कार्यक्रम का आयोजन किया … Read more

गणेश प्रतिमा विसर्जन में झूमे श्रद्धालु, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

धनबाद: मनईटांड़ बैंक कालोनी स्थित हरि मंदिर परिसर में श्रीश्री गणेश पूजा समिति की ओर से आयोजित गणेश उत्सव के समापन पर विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में समिति के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने भी उत्साह के साथ भागीदारी निभाई।विसर्जन … Read more

करम गीत-नृत्य से गूंजा बड्स गार्डन स्कूल, बच्चों ने दी झारखंडी संस्कृति की शानदार प्रस्तुति

धनबाद: प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर राजगंज स्थित बड्स गार्डन स्कूल में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी शानदार प्रस्तुतियों से वातावरण को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। पारंपरिक वेशभूषा और करमा गीतों की थाप पर … Read more

शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम, पहला कदम में साझा हुआ बच्चों का परीक्षा परिणाम

धनबाद:नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित जगजीवन नगर स्थित विशेष दिव्यांग स्कूल पहला कदम में शनिवार को पैरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम अभिभावकों के साथ साझा किए गए तथा शिक्षकों ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति एवं व्यक्तिगत विकास से संबंधित जानकारी दी। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों को … Read more