धनबाद: सुनील पान दुकान में चोरी, शटर तोड़कर नगदी लेकर फरार हुए चोर

Share This News

धनबाद के हरि मंदिर रोड स्थित सुनील पान दुकान में बीती रात चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखी नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब दुकान मालिक सुनील कुमार दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकान के मालिक ने बताया कि चोरों ने केवल नकदी पर हाथ साफ किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे चोरों की पहचान की जा सके।

इस चोरी की घटना से इलाके के दुकानदारों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a comment