धनबाद, 13 फरवरी 2025: कोयलांचल धनबाद में लगातार बढ़ते प्रदूषण और गंदगी की समस्या को लेकर अब बच्चे भी जागरूकता अभियान चला रहे हैं। निजी विद्यालय द्वारा आयोजित ‘हेल्थ एंड क्लीननेस कैंपेन’ के तहत रणधीर वर्मा चौक पर बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अभियान में शामिल बच्चों ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों, मोहल्लों और सड़कों को साफ-सुथरा रखने में योगदान दें। बच्चों ने ‘स्वच्छ धनबाद, स्वस्थ धनबाद’ का नारा देते हुए लोगों को कूड़ा-कचरा कूड़ेदान में डालने और गंदगी न फैलाने की सलाह दी।
विद्यालय की शिक्षिका शिवानी कुमारी और शिक्षक सत्येंद्र कुमार ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में सांस लेने के लिए हमें गंदगी फैलने से रोकना होगा। उन्होंने बताया कि आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ पर्यावरण देने की जिम्मेदारी हम सभी की है।
सत्येंद्र कुमार, शिक्षक:”स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक को इसमें योगदान देना होगा। यदि बच्चे इस मुहिम में आगे आ रहे हैं, तो बड़ों को भी उनका साथ देना चाहिए।”शिवानी कुमारी, शिक्षिका:”हमारा उद्देश्य है कि बच्चे खुद स्वच्छता अपनाएं और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें। पर्यावरण को हरा-भरा रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
“इस जागरूकता अभियान में बच्चों के उत्साह को देखकर राहगीरों ने भी स्वच्छता का संकल्प लिया। बच्चों की यह पहल धनबाद को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभा सकती