Breaking News

वीर सिद्धू-कान्हू शहादत दिवस पर धनबाद में श्रद्धांजलि, विधायक राज सिन्हा ने किया माल्यार्पण

Share This News

धनबाद में वीर सिद्धू-कान्हू शहादत दिवस के अवसर पर मंगलवार को विभिन्न चौक-चौराहों पर महान स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू-कान्हू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बरमसिया पुल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बलिदान को याद किया। इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि वीर सिद्धू-कान्हू ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीद सिद्धू-कान्हू का साहस, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति हमेशा लोगों को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देता रहेगा। बीरेन्द्र हादसा ने भी कहा कि सिद्धू-कान्हू के रास्ते पर चल कर आज के युवाओं को सीख लेने की जरूरत है
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a comment