विक्षुब्ध कोंग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाला, कांग्रेस बचाओ जिला अध्यक्ष हटाओ के लगे नारे

Share This News

विक्षुब्ध कोंग्रेसियों ने एक बार फिर से जिला अध्यक्ष संतोष सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला.कैंडल मार्च निकालकर जिला अध्यक्ष के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की. साथ ही कांग्रेस बचाओ जिला अध्यक्ष हटाओ के नारे भी लगे.कांग्रेस नेता राजेश्वर सिंह यादव ने मिडिया को बताया कि असंतुष्ट कोंग्रेसियों के मामले में शीर्ष नेतृत्व के द्वारा गठित दो सदस्यीय जाँच टीम धनबाद पहुंची थी. सर्किट हाउस में जाँच टीम से मुलाक़ात नहीं होने पर सभी विक्षुब्ध कांग्रेसी गाँधी सेवा सदन में घंटो टीम के आने का इन्तेजार करते रही. टीम के नहीं आने पर कैंडल मार्च निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया गया. उन्होंने बताया कि संतोष सिंह के जिला अध्यक्ष पद पर रहने से कांग्रेस पार्टी कमजोर स्थिति में पहुंच गई है. लगातार लोक सभा विधानसभा और मेयर चुनाव में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा.वहीं मनोज सिंह ने कहा कि हम सभी कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं.वर्तमान जिला अध्यक्ष को पद मुक्त कराने तक आंदोलन जारी रखेंगे.

Leave a comment