-लोयाबाद बांस जोड़ा गोली कांड मामले जेल में बंद आजसू पार्टी नेत्री रजनी रवानी से मिलने गिरिडीह अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी पहुंचे । मिडिया से बातचीत में धनबाद पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा की झारखंड में कानून व्यवस्था अंग्रेजी शासन के जेसा हो गया है । जिला प्रशासन को मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए ताकी किसी भी निर्दोष को सजा न मिल सके ।उनके पार्टी के नेताओं को झुठे मुकदमे में फंसाया गया है ।जिला प्रशासन जांच कर दोषियों को बरी करें नहीं तो उग्र आंदोलन होगा ।